दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में हुआ निधन
'3 इडियट्स', 'पीके', 'केदारनाथ' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता अरुण बाली (79) का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें इस साल जनवरी में न्यूरोमस्कुलर रोग 'मायस्थीनिया ग्राविस' होने का पता चला था। उनकी आखिरी फिल्म अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदणा अभिनीत 'गुडबाय' थी जो आज रिलीज़ हो रही है।