दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन

दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण का शुक्रवार तड़के 87 वर्ष की आयु में हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे व उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। 60 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

Load More