दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा को मुंबई में आईसीयू में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट

पीटीआई के मुताबिक, दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा को रविवार शाम को उम्र-संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। बकौल पीटीआई, तनुजा की हालत ठीक है और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। तनुजा ने 'हाथी मेरे साथी' व 'मेरे जीवन साथी' समेत कई हिंदी-बंगाली फिल्मों में काम किया है।

Load More