दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा को हुआ गले और स्तन का कैंसर
पूर्व विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा को गले और स्तन का कैंसर होने का पता चला है। नवरातिलोवा ने कहा, "यह दोहरी मार गंभीर है लेकिन इसे ठीक किया जा सकता है। यह कुछ समय के लिए परेशान करेगा लेकिन मैं इससे लड़ूंगी।" उन्होंने इससे पहले 2010 में शुरुआती चरण के स्तन कैंसर का इलाज कराया था।