दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद रत्नाकर सिंह का 61 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, रोका चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के दामाद रत्नाकर सिंह (61) का निधन हो गया है। दिग्विजय ने सोमवार को बताया, "कल रात मेरे बड़े दामाद रत्नाकर सिंह का देहांत हो गया...वह सालभर से कैंसर से पीड़ित थे...इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं।"