दिनदहाड़े 50 बार चाकू मारकर दिल्ली में की गई शख्स की हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना
दिल्ली के जाफराबाद में रविवार को नाज़िर नामक 35-वर्षीय शख्स की दिनदहाड़े 50 बार चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 4 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो सामने आया है और हमलावरों के अनुसार, नाज़िर ने उनमें से एक को धमकी दी थी। मृतक लूट समेत कई मामलों में शामिल रह चुका था।