दिनेश कार्तिक ने अपने पूरे आईपीएल करियर में केवल 2 मैच किए मिस
बुधवार को अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने अपने पूरे आईपीएल करियर में केवल 2 मैच ही मिस किए। कार्तिक ने आईपीएल के 17 सीज़न खेले। उन्होंने 2008 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए 1 मैच और 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 1 मैच मिस किया।