दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप 2021 की अपनी टीम चुनी, भारत के 1 खिलाड़ी को दी जगह
क्रिकेटर-कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप-2021 की अपनी टीम चुनी है जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 भारतीय (जसप्रीत बुमराह) और 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह दी है। कार्तिक ने बाबर आज़म को टीम का कप्तान बनाया है और बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन को शामिल किया है। उन्होंने बतौर नंबर-3 बल्लेबाज़ श्रीलंका के चरित असालंका को टीम में रखा है।