दिल के आकार के दुर्लभ गर्भाशय वाली महिला ने यूएस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल के आकार के गर्भाशय वाली एक 25-वर्षीय अमेरिकी महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। दुर्लभ कंडीशन के कारण उसके गर्भाशय का आकार ऐसा है और हर 1,000 में से केवल 4 महिलाओं में ऐसा गर्भाशय होता है। ऐसे गर्भाशय वाली महिलाओं के जुड़वां बच्चे होने की संभावना 500 मिलियन में एक बार होती है।