'दिल तो पागल है' का टिकट ब्लैक में लिया था, पूरी फिल्म खड़े होकर देखी थी: आयुष्मान
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए 'आज तक' से कहा है कि उन्होंने 'दिल तो पागल है' (1997) का टिकट ब्लैक में खरीदा था। उन्होंने कहा, "सातवीं में था जब फिल्म रिलीज़ हुई थी। खड़े होकर फिल्म देखी थी क्योंकि यह हाउसफुल थी।" बकौल आयुष्मान, वह शाहरुख की वजह से ही ऐक्टर बने।