दिल में उमंग थी कि अपने देश लौटना ही है: भारत आते हुए यूक्रेन में गोली लगने से घायल हरजोत
युद्ध प्रभावित यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए हरजोत सिंह नामक भारतीय ने भारत लौटते समय वीडियो में कहा, "यह सफर बहुत मुश्किल था लेकिन दिल में उमंग थी कि अपने देश वापस जाना ही है।" हरजोत ऐम्बुलेंस के ज़रिए पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचे और वह बॉर्डर पार कर पोलैंड में दाखिल हो गए हैं।