दिलजीत दोसांझ की एक भारतीय-अमेरिकी महिला से हो चुकी है शादी, उनका एक बेटा है: दोस्त
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ के दोस्त के हवाले से कहा है कि दिलजीत की एक भारतीय-अमेरिकी महिला से शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है। इससे पहले ऐक्ट्रेस निशा बानो ने दिलजीत के साथ शादी की खबरों को गलत बताया था। गौरतलब है, ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने संकेत दिया था कि दिलजीत का बच्चा है।