दिलजीत ने साबित किया कि पगड़ी पहनने वाला भी बॉलीवुड में स्टार हो सकता है: मुकेश छाबड़ा
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के अभिनेता दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा है कि उन्होंने साबित किया है कि पगड़ी पहनने वाला व्यक्ति भी बॉलीवुड में स्टार हो सकता है। छाबड़ा ने कहा, "अब हमारे पास एक सरदार है जो स्टार है।" बकौल छाबड़ा, उनके लिए 'अमर सिंह चमकीला' की कास्टिंग बहुत चुनौतीपूर्ण थी।