दिलीप साहब के बिना जीवन फीका है, ठीक नहीं हूं और इसका असर सेहत पर दिखता है: सायरा बानो
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने पति व दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पहली पुण्यतिथि पर कहा है कि उनकी अनुपस्थिति का असर ऐक्ट्रेस की सेहत पर दिखता है। उन्होंने कहा, "यूसुफ (दिलीप) साहब के बिना मेरा जीवन फीका है...अगर मुझे कोई दुनिया की सारी दौलत और दिलीप साहब में से...किसी एक को चुनने को कहे तो मैं उन्हें चुनूंगी।"