दिल्ली अस्पताल आग हादसे में मरने वाले प्रत्येक नवजात के परिजन को देंगे ₹2 लाख: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बॉर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने से मरने वाले प्रत्येक नवजात के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख की मुआवज़ा राशि देने की घोषणा की है। वहीं, प्रत्येक घायल को ₹50,000 दिए जाएंगे। इस आग हादसे में करीब 7 नवजातों की मौत हुई है।