दिल्ली आईआईटी का छात्र मेट्रो के आगे कूदा, हुआ घायल
आईआईटी दिल्ली के एक 22-वर्षीय छात्र ने रविवार को दिल्ली मेट्रो की ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र ने यह कदम तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर उठाया है। इससे पहले मेट्रो के दरवाज़े में साड़ी फंसने के चलते नांगलोई (दिल्ली) की रहने वाली 35-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी।