दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचीं के. कविता
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली दफ्तर पहुंचीं। इससे पहले ईडी ने कविता को 16 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह पेश नहीं हुईं और उन्होंने अपना प्रतिनिधि एजेंसी के पास भेज दिया था।