दिल्ली एचसी ने अवमानना मामले में विवेक अग्निहोत्री को अदालत में पेश होने का दिया आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को अवमानना मामले में 10 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। अग्निहोत्री ने 2018 में जस्टिस एस. मुरलीधर पर भीमा कोरेगांव हिंसा केस में आरोपी व ऐक्टिविस्ट गौतम नवलखा को ज़मानत देने में पक्षपात का आरोप लगाया था जिसपर निर्देशक ने दिसंबर में कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी थी।