दिल्ली एचसी ने जामिया हिंसा मामले में शरजील समेत 9 आरोपियों को बरी करने का फैसला पलटा
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2019 के जामिया हिंसा मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम, सफूरा जरगर समेत 9 आरोपियों को बरी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पहली नज़र में साफ है कि आरोपी भीड़ में मौजूद थे और वे हिंसक तरीके से बैरिकेड हटाने की कोशिश कर रहे थे।