दिल्ली एचसी ने जेलों में पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य रिक्तियों को 6 माह में भरने के दिए निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को जेलों में चिकित्सा अधिकारियों, शिक्षकों, पैरामेडिकल स्टाफ व काउंसलर समेत अन्य पदों पर लंबित रिक्तियों को छह महीने के भीतर भरने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा कैदियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें तकनीकी शिक्षा देने के लिए 48 शिक्षकों और 23 तकनीकी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Load More