दिल्ली एचसी ने दिया ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। 12 अप्रैल को बदरपुर में शख्स के दफ्तर में उस पर हमला हुआ था जिसके बाद उसने केस दर्ज कराया था। जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने याचिकाकर्ता को पुलिस सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है।