दिल्ली एचसी ने पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका की खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6-वर्ष तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका में लोकसभा चुनाव में देवी-देवताओं व धार्मिक स्थलों के नाम पर कथित तौर पर बीजेपी के लिए वोट मांगने को लेकर पीएम को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की गई थी।

Load More