दिल्ली एचसी ने बीजेपी नेता हंस राज हंस व सिरसा के खिलाफ मानहानि की सुनवाई पर लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा गायक व बीजेपी नेता हंस राज हंस और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी। सिसोदिया ने उन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए हंस व अन्य 6 लोगों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।