दिल्ली एचसी ने भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय से अपना रुख साफ करने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने खेल मंत्रालय से भारतीय कुश्ती संघ के प्रबंधन को लेकर अपना रुख साफ करने को कहा है। रेसलर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी को 10 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई में मौजूद रहने को कहा है।

Load More