दिल्ली एचसी ने मनीष सिसोदिया को हर दूसरे दिन बीमार पत्नी को वीडियो कॉल करने की दी अनुमति

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर फैसला आने तक सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी सीमा को हर दूसरे दिन दोपहर 3-4 बजे के बीच वीडियो कॉल करने की अनुमति दे दी है। वहीं, हाईकोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस में सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Load More