दिल्ली एचसी ने यात्रियों को दिए जाने वाले पानी की गुणवत्ता पर रेलवे से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने यात्रियों को दिए जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भारतीय रेलवे से 6 हफ्ते में ताज़ा स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट यात्रियों को कथित दूषित पीने के पानी की आपूर्ति और क्लोरीनेशन प्लांट स्थापित करने के लिए दिए गए ठेकों में हेरफेर को लेकर एक एनजीओ द्वारा दायर पीआईएल पर सुनवाई कर रहा था।

Load More