दिल्ली एचसी ने राजद्रोह से जुड़े 2020 के हिंसा मामले में शरजील इमाम को दी ज़मानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद्रोह से जुड़े 2020 के हिंसा मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को ज़मानत दे दी है। दिल्ली के जामिया इलाके और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने को लेकर शरजील को राजद्रोह व यूएपीए ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपों को लेकर शरजील फिलहाल जेल में रहेंगे।