दिल्ली एचसी ने सार्वजनिक स्थलों पर भगवान के चित्र लगाने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने लोगों को थूकने व गंदगी फैलाने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने के चलन को रोकने की मांग वाली जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने तस्वीरें लगाने से रोकने का अनुरोध करते हुए कहा था कि लोग सार्वजनिक तौर पर इन तस्वीरों पर पेशाब करते हैं व थूकते हैं।