दिल्ली एमसीडी के 67% नवनिर्वाचित पार्षद हैं करोड़पति: एडीआर की रिपोर्ट
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 में से 67% नवनिर्वाचित पार्षद करोड़पति हैं। बकौल रिपोर्ट, बीजेपी के 82 पार्षद और 'आप' के 77 पार्षद करोड़पति हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के नवनिर्वाचित पार्षदों की औसत संपत्ति ₹5.29 करोड़ जबकि 'आप' के नवनिर्वाचित पार्षदों की औसत संपत्ति ₹3.96 करोड़ है।