दिल्ली एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, पढ़ाई को लेकर तनाव में थी
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एम्स के हॉस्टल में बीएससी द्वितीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह नर्सिंग की पढ़ाई और बीपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने परिजन को सूचित कर दिया है।