दिल्ली एम्स ने ओपीडी काउंटर पर आउटसोर्स कर्मचारियों के फोन इस्तेमाल करने पर लगाई रोक

दिल्ली स्थित एम्स ने ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर 'आउटसोर्स' कर्मचारियों (अनुबंध पर रखे गए कर्मियों) द्वारा ड्यूटी के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है जो 16 अक्टूबर से प्रभावी होगा। आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल से सेवाओं में हो रही देरी के चलते यह फैसला लिया गया है।

Load More