दिल्ली एम्स ने रिश्वतखोरों और एजेंट्स की शिकायत करने के लिए जारी किया वॉट्सऐप नंबर
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रिश्वतखोरों और एजेंट्स की शिकायत करने के लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से 91-9355023969 पर ऑडियो या वीडियो साक्ष्य और अपनी लोकेशन भेजने को कहा है। बकौल प्रशासन, मरीज़ों का शोषण करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।