दिल्ली एम्स में भर्ती लालू यादव से मिले राहुल गांधी, चिकित्सकों से ली उनकी सेहत की जानकारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। आरजेडी के एक नेता ने बताया कि राहुल ने चिकित्सकों से लालू की सेहत के बारे में जानकारी भी ली। इससे पहले लालू की बेटी मीसा भारती ने बताया था कि वह अब सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं।