दिल्ली एयरपोर्ट की लाइन में दौरे पड़ने पर अचानक बेहोश होकर गिरा विदेशी शख्स, बचाई गई जान
सीआईएसएफ ने बताया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की लाइन में खड़े फ्रांस के एक 63-वर्षीय शख्स को दौरे पड़ गए थे जिसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। शख्स पेरिस जाने के लिए लाइन में खड़ा था। एक सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर शख्स की जान बचाई जिसका वीडियो सीआईएसएफ ने ऑनलाइन शेयर किया है।