दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, दीवार फांदकर रनवे तक पहुंचा नशे में धुत शख्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र जारी हाई अलर्ट के बीच शनिवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और नशे में धुत एक शख्स एयरपोर्ट की दीवार फांदकर रनवे तक पहुंच गया। सीआईएसएफ ने शख्स को पकड़ लिया था। सीआईएसएफ ने ड्यूटी में लापरवाही को लेकर एक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित किया है।