दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से करीब ₹1.24 करोड़ की विदेशी मुद्रा हुई बरामद
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने एक यात्री के पास से करीब ₹1.24 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद की है। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया, "पूछताछ करने पर यात्री ने...कोई वैध दस्तावेज़ नहीं दिखाए।" बकौल सीआईएसएफ, "मामले में आगे की कार्रवाई के लिए बरामद राशि के साथ...यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया...गया है।"