दिल्ली एयरपोर्ट पर जी20 नेताओं के लिए तैयार किए गए स्पेशल लाउंज का वीडियो आया सामने
दिल्ली में 9-10 सितंबर तक होने जा रहे जी20 समिट से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं। एयरपोर्ट के इंटरनैशनल सेरेमोनियल लाउंज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एयरपोर्ट पर स्पेशल इमिग्रेशन काउंटर और विदेशी गणमान्यों के प्रवेश व निकास के लिए स्पेशल कॉरीडोर तैयार किए गए हैं।