दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्ज़ी आईडी संग पकड़ा गया सिंगापुर एयरलाइंस का पायलट बनकर घूम रहा शख्स

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस का फर्ज़ी पायलट बनकर घूम रहे एक 24-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश निवासी संगीत सिंह नामक यह शख्स एक सुरक्षाकर्मी को अपना फर्ज़ी आईडी कार्ड दिखाने पर पकड़ा गया। उसने कथित तौर पर अपने परिवार और परिचितों को बता रखा था कि वह सिंगापुर एयरलाइंस में बतौर पायलट काम करता है।

Load More