दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग से सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर पुलिस व सर्तकता विभाग ने बैग से सामान चुराने के आरोपी गिरोह का भंडाफोड़ कर 8 लोडर (सामान चढ़ाने वालों) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनसे ₹10 लाख कीमत के सोने व चांदी के ज़ेवर, 6 ब्रैंडेड घड़ियां और ₹1.15 लाख की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।