दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत के पहले एलिवेटेड टैक्सीवे का हुआ उद्घाटन
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बने भारत के पहले एलिवेटेड डुअल टैक्सीवे का उद्घाटन किया। दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, "हमने भारत के पहले एलिवेटेड डुअल टैक्सीवे और (दिल्ली एयरपोर्ट पर) चौथे रनवे की शुरुआत की है। इससे ईंधन की खपत कम होगी और समय भी बचेगा।"