दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को एयरोब्रिज पर बंद करने के बाद स्पाइसजेट ने जारी किया बयान
स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट के यात्रियों को 1 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर बंद रखने का वीडियो सामने आने के बाद एयरलाइन ने कहा है, "यात्रियों को...सर्विस रिकवरी वाउचर दिए गए थे।" स्पाइसजेट ने टर्नअराउंड की प्रक्रिया और मौसम को देरी का कारण बताते हुए कहा कि एयरोब्रिज की निचली मंज़िल के यात्रियों को पानी दिया गया था।