दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा ज़मीन से टकराया, जांच शुरू
डीजीसीए के अधिकारी ने बताया है कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा 11 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ज़मीन से टकरा गया। डीजीसीए ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। घटना के वक्त विमान में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी इंडिगो द्वारा नहीं दी गई है।