दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹82 करोड़ की 5 किलो कोकेन के साथ नाइजीरिया की महिला हुई गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने नाइजीरिया से आई एक महिला के पास से 5.88 किलोग्राम कोकेन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विभाग ने बताया कि महिला दो ट्रॉली बैग्स में कोकेन छिपाकर ला रही थी। विभाग के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बरामद हुई कोकेन की कीमत ₹82.44 करोड़ है।