दिल्ली एलजी ने दी सेना पर टिप्पणी करने को लेकर शहला रशीद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शहला रशीद के खिलाफ सुरक्षाबलों पर टिप्पणी से जुड़े मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। उप-राज्यपाल के कार्यालय ने कहा, "भारतीय सेना के बारे में शहला के दोनों ट्वीट विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और सद्भाव बिगाड़ने के उद्देश्य से पोस्ट किए गए।"