दिल्ली पर जल संकट आते ही हर बार मुनक नहर का जिक्र आता है. क्या आपको पता है कि मुनक नहर कहां से आती है, इसकी अहमियत क्या है? सालों से दिल्ली और हरियाणा के बीच विवाद की वजह बनी यह नहर 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के समय भी निशाने पर आई थी, आंदोलनकारियों ने इसे तोड़ दिया था.