दिल्ली की अदालत ने कंझावला मामले में आरोपी आशुतोष भारद्वाज की ज़मानत याचिका खारिज की
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कंझावला मामले में आरोपी आशुतोष भारद्वाज की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने कहा कि अपराधों की गंभीरता को देखते हुए और जांच के प्रारंभिक स्तर पर होने के चलते अदालत आरोपी को ज़मानत देने के पक्ष में नहीं है। आशुतोष को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।