दिल्ली की अदालत ने तिहाड़ प्रशासन से सत्येंद्र जैन के खाने को लेकर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को मंत्री सत्येंद्र जैन को मिलने वाले खाने व उनके खान-पान में किए गए बदलावों को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। कोर्ट इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा। वहीं, कोर्ट ने जैन के स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए जेल प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया है।

Load More