दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ाई
बीआरएस नेता के कविता को शुक्रवार को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग के सीबीआई वाले मामले में दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने कविता की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ा दी है। वहीं, सीबीआई ने कविता के खिलाफ आज कोर्ट में चार्जशीट भी फाइल की है।