दिल्ली की आबकारी नीति मामले में ईडी ने विज्ञापन कंपनी के मालिक को किया गिरफ्तार
दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने एक विज्ञापन कंपनी के मालिक राजेश जोशी को गिरफ्तार किया है। बकौल ईडी, गोवा विधानसभा चुनाव में कथित रिश्वत के लेन-देन को लेकर राजेश की भूमिका की जांच की जा रही है। गौरतलब है, मामले में ईडी द्वारा बीते 2-दिनों में की गई यह दूसरी गिरफ्तारी है।