दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां

दिल्ली के निलोठी गांव स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Load More